भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला

0 83

बहराइच–भाजपा नेता पर गोदाम में क्रिकेट खेलते समय गेंद चले जाने की उलाहना देने पर हमला कर दिया गया। धारदार हथियार से किए गए हमले में उनका हाथ पर चोट लग गयी ।

कोतवाली नगर के मोहल्ला किला निवासी अशोक कुमार गुप्ता भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष हैं। वह गल्ले का व्यापार करते हैं। घर के पास ही गोदाम बना रखा है। गल्ले की दुकान गल्लामंडी में चलती है। गुरुवार को वह अपने साथी युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित शर्मा के साथ गोदाम पहुंचे। हरदी के बेल्हौरा निवासी चौकीदार संजीव शुक्ला ने गोदाम के बाहर कुछ लड़कों द्वारा क्रिकेट खेलने और बार-बार गेंद अंदर आने पर काम प्रभावित होने की जानकारी दी। जिस पर भाजपा नेता ने क्रिकेट खेल रहे लड़कों को समझाने का प्रयास किया। जिससे नाराज होकर करीब बीस से अधिक लोगों ने उनपर हमला बोल दिया । हाथ में चाकू लगने से अशोक गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। हमले के बाद सभी फरार हो गए।

Related News
1 of 943

अशोक का कहना था कि दुकान ले जाने के लिए रखे 2.20 लाख रुपये और पर्स गायब हो गया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्रनाथ ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...