पुलिसकर्मी का बेटा निकला चोर, कोरियर एजेंसी के कर्मचारी की बाईक पर हाथ किया साफ़

0 20

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के डीएम आवास के पास कोरियर एजेंसी के कर्मचारी की बाईक पर शातिर ने हाथ साफ कर दिया। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। 

Related News
1 of 809

बाईक चोरी की भनक लगते ही कोरियर एजेंसी के कर्मचारियो ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की तो शातिर शादीपुर के पास दिखा तो सभी ने बाईक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि शातिर शहर के महर्षि काॅलेज में पढता था और पुलिसकर्मी का बेटा है। जिसके बाद पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखने की कार्रवाई कर रही है।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर ) 

Comments
Loading...