बुआ-फूफा के आपसी विवाद की भेंट चढ़ा भतीजा,फूफा ने मारी गोली

0 29

हाथरस — यूपी के हाथरस शहर में बुआ-फूफा के आपसी पारवारिक विवाद में एक भतीजा मौत की भेंट चढ़ गया। विवाद में दखल से नाराज फूफा ने अपनी पत्नी के भतीजे को लाइसेंसी रायफल से गोली मार दी । गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 

Related News
1 of 809

बता दें कि वारदात थाना हाथरस गेट इलाके के इंद्रा नगर कालोनी की है। जहां पारिवारिक विवाद में एक फूफा ने अपनी पत्नी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सुचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये जिस लाइसेंसी रायफल से गोली चली उसको अपने कब्जे में ले लिया और घटना में घायल हुये फूफा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वही गोली लगने से मरे युवक का नाम दीपेंद्र उर्फ़ कृष्णा है। वह शहर के ही चक्की बाजार का रहने वाला था।

एएसपी ने बताया है कि इंद्रानगर में पति पत्नी के झगड़े में पत्नी सीमा के अपने रिलेटिवों को किये फोन पर 4 -5 लोग आये थे। गेट बंद होने पर सीमा को बचाने के लिए ये लोग कूदकर अंदर गए तो सीमा के पति अरविन्द ने फायर किया जिसमे इस युवक की मृत्यु हुई है। उनकी माने तो आरोपी अरविन्द से घर वालों ने काबू में करने के लिए मारपीट की जिसमे उसे चोट आयी है। उसे अलीगढ रैफर किया गया है। वह पुलिस हिरासत में है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)

Comments
Loading...