बैंकों के विलय और निजीकरण के खिलाफ हड़ताल पर रहे कर्मचारी

0 18

बहराइच — यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आवाहन पर शुक्रवार को बैंकों में आम हड़ताल की गयी। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकों में लेन-देन का काम पूरी तरह ठप रहा। कर्मचारी बैंकों के विलय और निजीकरण के साथ ही सरकार की श्रम विरोधी नीतियों से आक्रोशित है। कर्मचारियों के हड़ताल के चलते अधिकतर बैंकों में ताले लटकते रहे। हड़ताल के चलते 80 करोड़ से अधिक का कारोबार ठप रहा।

यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आवाहन पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। इलाहाबाद बैंक के जेलरोड स्थित मण्डलीय कार्यालय पर यूपी बैंक इम्पलाईज यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार व जिलामंत्री अफरोज आलम लारी की अगुवाई में कर्मचारी एकत्र हुए। यहां सभी ने सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार श्रम विरोधी नीतियों को अपनाकर कर्मचारियों का शोषण कर रही है।

Related News
1 of 162

कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। जिलामंत्री अफरोज आलम लारी ने कहा कि कर्मचरियों के वेतन पुनरीक्षण के मुद्दे अभी तक लम्बित है। नई पेंशन नीति को समाप्त करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग पर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण इलाहाबाद बैंक, एसबीआई, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, पीएनबी, सिंडिकेट बैंक, ओवरसीज बैंक, विजया बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरिएंटल बैंक, बैंक आफ इंडिया, आईडीबीआई, कोआपरेटिव बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा और इण्डियन बैंक में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।

बैंकों में हड़ताल के चलते 80 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के दौरान शैलेंद्र कुमार मिश्र, अशोक सिंह, मेंहदी हसन, बृजेश कुमार, विजय दीक्षित, अंकित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, किशोर कुमार, शोभाराम, आशीष दीक्षित, दिलीप, सुनील, विजयकुमार, रामजीत आर्या आदि मौजूद रहे। उधर यूपी बैंंक इम्पलाइज यूनियन बहराइच यूनिट के अध्यक्ष डीडीएन अवस्थी और जिलामंत्री लालजी जायसवाल की अगुवाई में डिगिहा शाखा पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अंकित अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, पंकज गौड़, गिरीश सिंह, प्रशान्त घोष, आदित्य ओझा, वैभव दीक्षित, जमीन खान, महेश कुमार, रोहित कुमार, प्रियंका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...