हथियारों से लैस 5 बदमाशों ने पति- पत्नी को बंधक बनाकर की लूटपाट

0 19

हाथरस– हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के संजय कालोनी में दिनदहाड़े 5 हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। संजय कालोनी की अंजू शर्मा आज बैंक से  2 लाख रूपए निकालकर घर पर आयी थी , तभी कुछ घंटों के बाद ही दिनदहाड़े हथियारों से लैस 5 बदमाश उनके घर में घुस गए।

Related News
1 of 809

 

घर में दाखिल होते ही सबसे पहले उन बदमाशों ने अपने हथियारों के बल पर पति व पत्नी को बंधक बना लिया और बाद में पीड़िता के घर में रखे 2 लाख 20 हजार नगद व लाखो के जेवरात लूट लिए।  घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता अंजू शर्मा का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले ही उसने सेंट्रल बैंक से 2 लाख रु निकाले थे।

रिपोर्ट – सूरज मौर्या ,हाथरस

Comments
Loading...