IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण पांचवां टी20 रद्द , भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

IND vs AUS Live Score: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया सीरीज़ का पांचवां टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से जीत ली। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में 52 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा 13 गेंदों पर 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 23 रन और शुभमन गिल 16 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर खेल रहे थे। उसी समय ब्रिस्बेन में बारिश आ गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी, तो अंपायरों ने मैच रद्द करने और भारतीय टीम को विजेता घोषित करने का फैसला किया।

IND vs AUS Live Score: सूर्या का रिकॉर्ड बरकरार

कैनबरा में खेला गया सीरीज का पहला टी20 मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टी20 मैच 4 विकेट से जीता। भारत ने तीसरा टी20 मैच 5 विकेट से जीता। चौथे टी20 मैच में भारत ने 48 रनों से जीत हासिल कर बढ़त बना ली, जो निर्णायक साबित हुई। इस जीत के साथ, सूर्यकुमार यादव का कप्तान के रूप में कोई टी20 सीरीज न हारने का रिकॉर्ड बरकरार रहा। इससे पहले, सूर्यकुमार की कप्तानी में, भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 जीता था, जो टी20 प्रारूप में ही खेला गया था।

IND vs AUS 5th T20 Highlights: प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ बन अभिषेक शर्मा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज घोषित किया गया। अभिषेक ने सीरीज में 163 रन बनाए। यह उनका लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द सीरीज है। वह एशिया कप 2025 में भी प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। इस मैच के साथ भारत के तीन मैचों के वनडे और पांच मैचों के टी20 दौरे का अंत हुआ, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर को पहले वनडे मैच से हुई थी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Australia vs Indiaind vs aus 5th t20i live scoreind vs aus 5th t20i scoreindia vs australiaIndia vs Australia 5th T20Iindia vs australia 5th t20i scoreindia vs australia Gabba Stadiumindia vs australia live scorecardindia vs australia t20isuryakumar yadav vs mitchell marsh