Paraguay vs France FIFA World Cup 2026: फ्रांस ने रोमांचक मुकाबले में पैराग्वे हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को 5 जुलाई को खेले गए राउंड ऑफ 16 के मैच में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैराग्वे को 1-0 से हरा दिया। इसी के साथ ही फ्रांस लगातार चौथी बार क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गया है। किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) एक बार फिर फ्रांस की जीत के हीरो रहे और उन्होंने मैच का एकमात्र गोल किया। एम्बाप्पे ने पेनल्टी से गोल किया और ‘गोल्डन बूट’ की रेस में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली। उन्होंने 70वें मिनट में गोल किया, जो उनका 19वां वर्ल्ड कप गोल था।
Paraguay vs France: एमबाप्पे के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड
एमबाप्पे (Kylian Mbappe) ने इस मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल किया। दरअसल डेसिरे डौए के साथ पेनल्टी बॉक्स के अंदर फाउल होने पर फ्रांस को पेनल्टी मिली। इस मौके का फायदा उठाते हुए एमबाप्पे ने शांत भाव से स्पॉट-किक को गोल में बदल दिया। यह टूर्नामेंट में एमबाप्पे का सातवां गोल था, जिससे वे गोल्डन बूट के प्रबल दावेदार बने हुए हैं। यह वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में उनका रिकॉर्ड-तोड़ 11वां गोल भी था। इसके अलावा, वे लगातार तीन वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 16 में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
फ्रांस के लिए आसान नहीं थी जीत
हालांकि, फ्रांस के लिए यह मैच बिल्कुल भी आसान नहीं था। पैराग्वे ने पूरे खेल के दौरान अनुशासित खेल दिखाया और मजबूत डिफेंस के दम पर फ्रांस को कई साफ मौके नहीं बनाने दिए। पहले हाफ में फ्रांस का बॉल पर कब्ज़ा तो ज़्यादा रहा, लेकिन वे पैराग्वे के मज़बूत डिफेंस को भेद नहीं पाए। फ्रांस की ज़्यादातर कोशिशें दूर से शॉट मारने तक ही सीमित रहीं, जिन्हें गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने आसानी से रोक लिया।
FIFA World Cup 2026: फ्रांस की क्वार्टर-फाइनल में मोरक्को से होगी टक्कर
दूसरे हाफ में फ्रांस ने ज़्यादा आक्रामक खेल दिखाया। उस्मान डेम्बेले ने एक तेज़ कॉर्नर रूटीन से गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद साइड नेटिंग से टकरा गई। इसके बाद, ऑरलैंडो गिल ने शानदार डाइव लगाकर मनु कोने के ज़बरदस्त लॉन्ग-रेंज शॉट को रोक दिया। बढ़ते दबाव के बीच, फ्रांस को आखिरकार 69वें मिनट में पेनल्टी मिली, जिसे एमबाप्पे (Kylian Mbappe) ने गोल में बदलकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। फ्रांस ने अंत तक यह बढ़त बनाए रखी, 1-0 से जीत हासिल की और क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई। अब क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में उनका सामना मोरक्को से होगा। मोरक्को ने राउंड ऑफ़ 16 में कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)