महिला T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हुई पैसों की बारिश, हार के बाद भी मालामाल हुई टीम इंडिया

ICC Womens T20 World Cup 2026 Prize Money: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर ऐतिहासिक रविवार को महिला टी20 विश्व 2026 का फ़ाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में खिताब जीता था। वहीं चैंपियन बनने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम जमकर पैसों की बारिश हुई। जबकि टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी भारत और पाकिस्तान टीमें भी मालामाल हो गई।

ऑस्ट्रेलिया को मिले 22.27 करोड़

दरअसल आईसीसी (ICC)ने इस साल महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग 87.64 लाख डॉलर (करीब 83.41 करोड़) का प्राइज़ मनी बजट तय किया था, जो पिछली बार से 10% अधिक है। इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड सातवीं बार चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया को प्राइज़ मनी के तौर पर लगभग 23.40 लाख डॉलर मिले, जो भारतीय रुपयों में करीब 22.27 करोड़ रुपये है। वहीं, फाइनल मैच में रनर-अप रही इंग्लैंड को भी मोटी रकम मिली। उन्हें लगभग 11.70 लाख डॉलर (करीब 11.13 करोड़) की प्राइजमनी दी गई। जबकि सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका को पुरस्कार राशि के रूप में लगभग 6.75 लाख डॉलर (करीब 6.42 करोड़ रुपये) मिले।

टीम इंडिया पर भी हुई पैसों की बारिश

भाले ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई हो फिर भी हरमनप्रीत कौर टीम को करोड़ों रुपये मिले है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए लगभग 2.35 करोड़ मिले। जबकि ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतने के लिए अतिरिक्त 88.94 लाख दिया गया। कुल मिलाकर, भारतीय टीम को 3.23 करोड़ की प्राइज मनी मिली। वहीं पाकिस्तान की टीम भी खाली हाथ नहीं रही, उन्होंने भी इस टूर्नामेंट से कुल 2.64 करोड़ रुपये अपने नाम किए। पाकिस्तान टीम को सिर्फ नीदरलैंड्स के खिलाफ इकलौती जीत नसीब हुई थी। इसके बावजूद उन पर पैसों की बरसात हुई है। दरअसल आईसीसी के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों में से हर एक टीम को करीब 2.47 लाख डॉलर (यानी करीब 2.35 करोड़ रुपये) मिलना पक्का था।

कैसा रहा फाइनल मुकाबला

टी20 विश्व कप फाइनल मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने अपने 20 ओवरों में 4 विकेट पर कुल 150 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए नैट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में 58 रन शानदार पारी खेली और सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, जबकि फ्रेया केम्प सिर्फ़ 28 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 151 रनों का लक्ष्य सिर्फ़ 17.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर सात विकेट से मैच जीत लिए। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बेथ मूनी ने 49 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि फ़ोबे लिचफ़ील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए। मूनी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ दोनों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

AUS-W vs ENG-W FinalAUS-W vs ENG-W Final Highlightsicc womens T20 World Cup 2026 Prize Moneyt20 world cup 2026 prize moneyWomens T20 World Cup 2026 Prize Money