ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मैच आज (4 जुलाई) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया। इस मैच की सबसे खास बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी (vaibhav sooryavanshi) अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें तिलक वर्मा से डेब्यू कैप मिली। वैभव के संजू सैमसन की जगह मौका दिया गया है। इससे पहले चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। अब दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।
Vaibhav Suryavanshi debut: वैभव ने किया इंटरनेशनल डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। वह 15 साल और 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। इसके साथ ही, वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था, जबकि सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। दरअसल वैभव ने पिछले कुछ महीनों में जिस तरह बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए वह इस मौके के पूरी तरह हकदार हैं। वह ऐसा खिलाड़ी है, जो दबाव बिल्कुल नहीं लेता।
जोश टंग ने इंग्लैंड के लिए किया डेब्यू
वहीं इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टंग अपना टी20 डेब्यू करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है।
IND vs ENG 2nd T20: कैसा रहेगा मैनचेस्टर में मौसम
दरअसल इस मुकाबले की शुरुआत इंग्लैंड के समय के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे (शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार) होनी है। AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को मैनचेस्टर (manchester weather) में बारिश की 57% संभावना है और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की 55% संभावना है और शाम को लगभग दो घंटे तक बारिश होने का अनुमान है। दूसरे शब्दों में, बारिश दूसरे मैच में भी खलल डाल सकती है, ठीक वैसे ही जैसे पहले मैच में हुआ था।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत : संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड : फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टोंग।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)