Portugal vs Spain: रोनाल्डो का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को रौंदकर फीफा विश्व कप से किया बाहर

Portugal vs Spain FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। नॉकआउट स्टेज में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे है। सोमवार को पुर्तगाल बनाम स्पेन के बीच राउंड ऑफ-16 के मैच में कुछ ऐसा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस बेहद कड़े मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्वकप 2026 से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ ही स्पेन शान से क्वार्टर फाइनल में एंट्री मारी। इस मैच में सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो (Mikel Merino) ने स्टॉपेज टाइम में एकमात्र और निर्णायक गोल किया। इस हार के साथ ही महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के वर्ल्ड कप करियर का भी अंत हो गया।

अंतिम समय में स्पेन ने मारी बाजी

पूरा मैच बहुत ही कड़ा और बराबरी का रहा। तय 90 मिनट के खेल में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और ऐसा लग रहा था कि मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाएगा। हालांकि, 91वें मिनट में स्पेन ने एक शानदार रणनीति का परिचय देते हुए जीत पक्की कर ली। मैदान पर उतरने के कुछ ही मिनटों बाद, मिकेल मेरिनो (Mikel Merino) ने बेहतरीन सूझबूझ दिखाई। फाउल मिलने के बाद, उन्होंने तुरंत खेल फिर से शुरू किया, बॉक्स के अंदर जगह बनाई और फेरान टोरेस के सटीक पास को गोल में बदल दिया। इसी गोल ने आखिरकार स्पेन की जीत पक्की कर दी।

स्पेन ने 16 साल के लंबे सूखा हुआ खत्म

स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते का 85वें मिनट में मेरिनो को मैदान पर उतारने का फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। चोटों से जूझने के बावजूद, मेरिनो ने इस पूरे वर्ल्ड कप में अपनी अहमियत साबित की। 2010 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह पहली बार है जब स्पेन क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा है। टीम के मजबूत डिफेंस ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। गोलकीपर उनाई सिमोन ने लगातार 609 मिनट तक कोई गोल न खाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि स्पेन वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार छह क्लीन शीट रखने वाली पहली टीम बन गई।

आठ साल पहले, रूस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला 3-3 से ड्रॉ पर खत्म हुआ था, जिसमें रोनाल्डो ने हैट्रिक लगाई थी; हालांकि, इस बार स्पेन ने संयम और रणनीति के दम पर जीत हासिल की। स्पेन की टीम ने 16 साल के लंबे सूखे को खत्म करते हुए फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) मैच में ऑस्ट्रिया को 3-0 से रौंदकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी। अब स्पेन कैलिफ़ोर्निया के इंगलवुड में क्वार्टर-फ़ाइनल में USA और बेल्जियम के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।

रोनाल्डो के विश्व कप करियर का अंत

इस हार के साथ ही विश्व फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की विश्व कप यात्रा समाप्त हो गई है। रोनाल्डो के लिए यह मैच बेहद भावुक करने वाला था। स्पेन के अनुशासित डिफेंस ने उन्हें पूरे मैच के दौरान कोई बड़ा मौका नहीं दिया। हार के बात रोनाल्डो भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने लगातार छह संस्करणों के विश्व कप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोनाल्डो ने 233 मैचों में 146 गोल के शानदार रिकॉर्ड के साथ अपने इंटरनेशनल करियर का समापन किया।

Cristiano Ronaldo का इमोशनल संदेश

मैच के बाद, वर्ल्ड कप से अपनी विदाई की पुष्टि करते हुए रोनाल्डो ने कहा, “वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) से इस तरह बाहर होने पर मुझे दुख है।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया। मैंने अपनी पूरी कोशिश की और अब मैं शांत मन से जा रहा हूं। हां, यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था। अब मुझे सोचने-समझने और अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मैं कोई भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लूंगा।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Athletic BilbaoClean SheetCristiano RonaldoFIFA World CupfootballGoalkeeper RecordJoao FelixPortugalPortugal vs SpainQuarterfinalsRonaldo Final World CupRound of 16SpainSpain beat Portugal 1-0Unai SimonWorld Cup 2026