IND vs ENG: इंग्लैंड ने चौथे टी20 में टीम इंडिया को बुरी तरह हराकर पहली बार जीती सीरीज

IND vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए चौथे T20 इंटरनेशनल मैच में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 80 रनों के दम पर 158 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में अंग्रेजों ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 159 रन बनाकर एकतरफ अंदाज में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की T20 सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह पहला मौका है जब इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ कोई द्विपक्षीय T20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है।

India vs England: पहली बार इंग्लैंड ने जीती टी20 सीरीज

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थीं। जिसमें टीम इंडिया ने पांच जीती थीं, जबकि एक सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ रही थी। आयरलैंड के बाद, अब भारत इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज हार गया है। पिछली बार टीम इंडिया को लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज में हार 2019 में मिली थी, जब उन्हें न्यूजीलैंड और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लाफ शो

चौथे T20 मैच की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए, टीम इंडिया अपने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ़ 158 रन ही बना सकी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और 49 गेंदों पर दमदार 80 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से फ्लॉप रहे और सिर्फ़ 15 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी 16 रन बनाए पाए।

इसके अलावा ईशान किशन और तिलक वर्मा का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। दोनों ने क्रमशाः 4 और 11 रन बनाए। जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 22 रन बनाए और विल जैक्स की गेंद पर टॉम बैंटन के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। वॉशिंगटन सुंदर 5 और अक्षर पटेल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद को 1-1 सफलता मिली।

साल्ट-ब्रूक की दमदार पारी

इंग्लैंड ने 159 रनों के लक्ष्य को सिर्फ़ 13.5 ओवर में हासिल कर लिया और सिर्फ़ एक विकेट गंवाया। इंग्लैंड की टीम के लिए फिल साल्ट 42 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक ने सिर्फ़ 35 गेंदों पर 79 रनों की तूफानी पारी खेली। ब्रूक ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि, जोस बटलर सिर्फ़ 8 रन ही बना सके। फिलहाल इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाएगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

England vs India 4th T20I LiveIND vs ENG 2026 T20IIND vs ENG 4th T20I Scorecardind vs eng live scoreIND vs ENG Match ScoreIndia Match Score LiveIndia vs England Live MatchIndia vs England T20I ScoreVaibhav Sooryavanshi