GT vs RR Qualifier 2: क्वालीफायर 2 में गुजरात बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी भिड़ंत, जानें कैसी रहेगी प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट

GT vs RR Qualifier 2 IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। आईपीएल 2026′ का दूसरा क्वालीफायर मैच शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। जहां पहले क्वालिफायर में गुजरात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों हार का सामना करना पड़ा, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई है।

GT vs RR Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

राजस्थान की इस जीत के हीरो महज़ 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी रहे। जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। वैभव की इस धमाकेदार पारी के साथ, उन्होंने एक ही सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब, 29 मई को राजस्थान बनाम गुजरात के बीच Qualifier 2 का हाई वोल्टेज मुकाबला होगा खेला जाएगा। इसे जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी, जिसका खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा।

GT vs RR Qualifier 2: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

राजस्थान के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। अब तक IPL में राजस्थान और गुजरात के बीच कुल 10 मैच खेले गए हैं। इनमें से जीटी ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ़ 3 मैच ही जीत पाई है। गुजरात टाइटंस दूसरे क्वालिफायर में भी अपने इस दबदबे वाले रिकॉर्ड को बरकरार रखने के पक्के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी।

इसके विपरीत, राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मैच में किए गए अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। एलिमिनेटर के दौरान राजस्थान के लिए सब कुछ एकदम सही रहा। बैटिंग में, वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ़ 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने भी सिर्फ़ 21 गेंदों में तेज़ी से 50 रन बनाए। बॉलिंग में, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी बेहद असरदार साबित हुई; आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि बर्गर ने दो विकेट चटकाए। सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने भी दो-दो विकेट लेकर टीम में योगदान दिया।

SRH vs RR Pitch Report: कैसी रहेगी मुल्लांपुर की पिच

गुजरात बनाम राजस्थान के बीच क्वालीफायर 2 (Qualifier 2) मैच मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीज़न में यह पिच काफी हाई-स्कोरिंग रही है। राजस्थान रॉयल्स के लिए भी इस पिच से जुड़ी सुखद यादें हैं। यहां खेले गए पिछले दोनों मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते है। IPL 2026 में इस पिच पर खेले गए चार में से तीन मैच उन टीमों ने जीते जिन्होंने लक्ष्य का पीछा किया। गुरुवार 29 मई 2026 को होने वाले मैच में भी यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 214 रन है। यानी यहां जमकर चौके-छक्के देखने को मिलेंगे।

GT vs RR: कब और कहां देखें मैच

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

GT vs RR: दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस स्क्वॉडः शुभमन गिल, जोस बटलर (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, जेसन होल्डर, इशांत शर्मा, राहुल तेवतिया, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, साईं किशोर, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, जयंत यादव, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), गुरनूर ब्रार, निशांत सिंधु, अरशद खान, अशोक शर्मा , मानव सुथार, कोनोर एस्टरहुइजेन।

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉडः वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा, एडोनोवन फेरिरा (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),डम मिल्ने, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, युद्धवीर सिंह, डसून शनाका, कुलदीप सेन, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, शुभम दुबे, विग्नेश पुथुर, अमन राव, रवि सिंह, बृजेश शर्मा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, अमनजोत सिंह चहल, यश पुंजा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

GT vs RR Qualifier 2Gujarat TitansGujarat Titans vs Rajasthan RoyalsIPLIPL 2026ishan kishanmullanpur pitch reportplaying-11rajasthan royalsravindra jadejaRoyal Challengers BangaloreSunrisers HyderabadVaibhav Sooryavanshivirat kohliआईपीएल 2026ईशान किशनगुजरात टाइटन्सरवींंद्र जडेजाराजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहलीवैभव सूर्यवंशीसनराइजर्स हैदराबाद