हम पौष्टिक आटा के साथ मुफ्त डाटा भी देंगे-अखिलेश का BJP पर तंज

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आदित्य यादव (Akhilesh Yadav) के समर्थन में बदायूं में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान और हमारी जान के पीछे पड़े हैं। वे संविधान को बदलना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कोविशील्ड वैक्सीन के ‘साइड इफेक्ट’ पर भी निशाना साधा।

भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश ने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन लग गई है, वे भी भाजपा के खिलाफ वोट देंगे। ये भाजपा वाले आपदा में अवसर देख रहे थे। भाजपा वाले कहते हैं कि 80 करोड़ लोगों को राशन बांटा गया। दूसरी तरफ वे कह रहे हैं कि हम लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल रहे हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हम हम पौष्टिक आटा के साथ फ्री डाटा भी देंगे । उन्होंने कहा कि वे सदन में आरोप लगा रहे थे कि 46 में से 56 एसडीएम यादव बन गए, हमने कहा मुख्यमंत्री जी, वह सूची कहां है? मुझे बताएं कि उस दिन से आज तक कौन सी सूची जारी हुई?

BJP ने कैसरगंज से बृजभूषण की जगह बेटे को दिया टिकट, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह पर खेला दांव

नेता जी होते तो चुनौतियां हवा में उड़ जातीं

वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं हैं, अगर वे होते तो चुनौतियां हवा में उड़ जातीं। आप सभी को अखिलेश में नेताजी को देखना है और चुनौतियों का डटकर सामना करना है। 2019 में जब हमारे भतीजे धमेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे थे तो स्ट्रांग रूम में तोता घुस गया था। इस बार स्ट्रांग रूम में तोते घुसेंगे नहीं, उड़ेंगे नहीं और गलती से घुस गए तो निकल नहीं पाएंगे।

आदित्य यादव ने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है। एक पार्टी का काम हो रहा है। विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। झूठे आरोपों में मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। सपा से नाराज चल रहे सलीम इकबाल शेरवानी और पूर्व विधायक आबिद रजा भी मंच पर नजर आए।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Aaditya yadavAkhilesh YadavLok Sabha Elections-2024shivpal yadavअखिलेश यादवआदित्य यादवबदायूंलोकसभा चुनाव-2024शिवपाल यादव