Monsoon Rain Alert: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के ज़्यादातर हिस्सों में मानसून तेजी से जोर पकड़ रहा है। 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के राज्यों में बड़े पैमाने पर या बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किए गए हैं।

Rain Alert: इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

दरअसल उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से, अगले चार से पांच दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून (Monsoon) के सक्रिय रहने की संभावना है। अगले चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (8-10 जुलाई) और पूर्वी उत्तर प्रदेश (7-10 जुलाई) में भारी बारिश की संभावना है।

मध्य महाराष्ट्र (4-6 जुलाई), सौराष्ट्र और ओडिशा (4-5 जुलाई), कोंकण और गुजरात (4-7 जुलाई) और पश्चिमी मध्य प्रदेश (4 जुलाई) में कुछ जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4-10 जुलाई को कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब (4-5 और 9-10 जुलाई), हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (4-10 जुलाई) में जोरदार बारिश की उम्मीद जताई गई है।

Weather Update: एमपी-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य भारत की बात करें तो, 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश (4-8 जुलाई) और छत्तीसगढ़ (6-8 जुलाई) में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश (4 जुलाई और 9-10 जुलाई), पूर्वी मध्य प्रदेश (9-10 जुलाई), विदर्भ (6 जुलाई) और छत्तीसगढ़ (6-7 जुलाई और 9-10 जुलाई) में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, अरुणाचल प्रदेश (4-6 जुलाई और 9-10 जुलाई) और असम व मेघालय (4-6 जुलाई और 10 जुलाई) में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा (4-10 जुलाई) जबकि अरुणाचल प्रदेश (6-10 जुलाई) में भी भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Delhi WeatherIMD Weather Forecastmonsoon in Mumbaimp monsoonmp Weather live NewsMumbai rainMumbai rainfall alertMumbai rains todayMumbai Weather Live UpdatesMumbai weather todayrain live updatesUP Rainup Rain Today