Andhra Pradesh Bus Fire: कुरनूल में भयानक सड़क हादसा, बस में आग लगने से करीब 20 लोग जिंदा जले

Andhra Pradesh Bus Fire: आंद्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के उलिंडकोंडा चौराहे पर बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस में भीषण आग लग गई। जिससे यात्रियों से भरी बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में करीब 20 यात्री जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। 12 यात्री उतर गए, जबकि बाकी यात्री अंदर ही रहे। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा प्रभावितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Andhra Pradesh Bus Fire: बस में 40 यात्री थे सवार

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार सुबह 3:30 बजे के करीब हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई। पुलिस जांच में पता चला कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बस का मेन दरवाजा अटक गया था, जिससे यात्री बाहर नहीं निकल पाए और बस कुछ ही पलों में राख में बदल गई। बचाए गए ज़्यादातर लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

मरने वालों में मोटरसाइकिल वाला भी शामिल था। हालांकि, बस ड्राइवर और असिस्टेंट आग से बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद दोनों मौके से भाग गए। चश्मदीदों ने बताया कि 12 पैसेंजर इमरजेंसी दरवाज़ा तोड़कर सुरक्षित निकल गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। घायलों को कुरनूल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे के वक्त सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

जिस इलाके में हादसा हुआ, वहां भारी बारिश हो रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर फाइटर्स ने पहुंचकर आग बुझाई। हादसा ठीक उस समय हुआ जब बस कुरनूल शहर पहुंचने वाली थी। बताया जा रहा है कि ज़्यादातर पैसेंजर हैदराबाद के थे। हादसे के समय हाईवे से गुज़र रही दूसरी गाड़ी में सवार हिंदूपुर के नवीन ने बस हादसे में घायल छह लोगों को अपनी कार से कुरनूल हॉस्पिटल पहुंचाया। इस हादसे में 20 लोगों के मौत हो गई, हालांकि जिला प्रशासन से ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है।

राष्ट्रपति और सीएम नायडू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कुरनूल में बस में आग लगने से हुआ नुकसान बहुत दर्दनाक है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।”

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “चिन्ना टेकुर के पास हुई इस भयानक घटना ने मुझे बहुत झकझोर दिया है। मेरी गहरी सहानुभूति प्रभावित परिवारों के साथ है। अधिकारियों को तुरंत राहत पहुंचानी चाहिए।”

TDP नेता और मंत्री नारा लोकेश ने भी दुख जताते हुए कहा, “यह हादसा दिल दहला देने वाला है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Andhra bus fireandhra pradeshindia News in Hindikurnoolkurnool bus accidentkurnool bus fireLatest India News Updatesआंध्र प्रदेशकुरनूलकुर्नूलकुर्नूल बस आगकुर्नूल बस हादसा