Weather Update: प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली-यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। कई शहरों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे रोजमर्रा की जिदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। इस बीच, भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर भारत के लिए कुछ राहत की खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिया है कि जल्द ही देश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले कुछ दिनों में बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लिए खास अलर्ट जारी किया है। सोमवार शाम से ही मौसम में बदलाव के संकेत दिखने लगे थे। अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश और बौछारों के साथ आंधी-तूफान भी आएगा। साथ ही 40 से 60 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। जिससे हीट वेव कम हो सकती है, लेकिन टेम्परेचर अभी भी 40°C के आस-पास रहेगा। धूल भरी आंधी से सड़क पर विज़िबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। धूल भरी आंधी के दौरान पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और टूटे-फूटे बिलबोर्ड के नीचे खड़े होने से बचें।

Rain Alert: यूपी-बिहार में होगी झमाझम बारिश

पिछले कई दिनों से गर्मी झेल रहे उत्तर प्रदेश के लिए राहत की खबर है। आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी मंगलवार, 28 अप्रैल को सहारनपुर, मेरठ, मुजफ़्फ़रनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, ज्योतिबा फुले नगर, औरैया, आगरा, मथुरा, महामाया नगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की उम्मीद है।

बिहार की बात करें तो कल हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन शाम तक गर्मी से कुछ राहत मिली। आज मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी आंधी-तूफ़ान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Heatwave Alert: इन राज्यों में चलेगी भीषण लू

कल मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज इन राज्यों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात, महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और तमिलनाडु में लू चलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है।

Weather Update: जानें पहाड़ी राज्यों का हाल

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए सोमवार को लू का अलर्ट जारी किया था। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाके बहुत ज़्यादा गर्म हो गए थे, लेकिन आज हिमाचल प्रदेश को भी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आज मौसम बदलने वाला है और हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चंपावत और अल्मोड़ा और हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन तीनों राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

BihardelhiDelhi RainDust stormheatwaveheatwave reliefIMDimd forecastnorth India weatherPunjab weatherrain alertRajasthan heatwavetemperaturetoday weatheruputtar pradesh weatherweather updateWestern Disturbance