PM मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, भेंट किया गया डमरू-त्रिशूल

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसी वाराणसी दौरे पर है। इस दौरान बुधवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया, जहां डमरू और शंखनाद की गूंज सुनाई दे रही थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया, जिसके साथ ही वैदिक मंत्रों का जाप भी चल रहा था। इस दौरान, उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक और आरती किया, और तत्पश्चात उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस प्राचीन मंदिर के दौरे के दौरान, प्रशासन ने पीएम मोदी को उपहार स्वरूप एक त्रिशूल और एक डमरू भेंट किया।

PM Modi Varanasi Visit: हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा परिसर

जैसे ही PM मोदी ने मंदिर परिसर में मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया, भीड़ ‘जय श्री राम’, ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठी। उत्साहित बच्चों ने बैरिकेड्स पार कर मुस्कुराते चेहरों के साथ प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी अवलोकन किया।

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

इसके बाद, वे हरदोई पहुंच जहां उन्होंने 36,230 करोड़ की लागत से निर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन देश में विश्व-स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन वाला, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसका निर्माण लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से किया गया है।

अब 6 घंटे में पहुंचेगे मेरठ से प्रयागराज

यह एक्सप्रेसवे 12 ज़िलों से होकर गुज़रता है: जिसमें मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज। इस तरह, यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के ज़रिए आपस में जोड़ता है। इस प्रोजेक्ट से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 10–12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा, जिससे आवागमन में आसानी होगी और परिवहन व्यवस्था की कुशलता में सुधार आएगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Ganga Expressway inaugurationKashi Vishwanath Temple darshanNarendra Modi roadshowPM Modi BLW to Kashi roadshowPM Modi Haridwar Hardoi eventPm modi varanasi visitVaranasi news today