Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, TMC को झटका

Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और टीएमसी से आगे निकल गई है। बंगाल से आ रहे रुझान बीजेपी-टीएमसी के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। जबकि असम में भी बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है।

वहीं केरल में UDF को बढ़त मिलती दिख रही है। उधर तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। रुझानों में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। वहीं, सत्तारूढ़ एमडीके शुरुआती रुझानों में एडीएमके से भी नीचे खिसक गई है।

Bengal Election Results 2026: भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

पश्चिम बंगाल की बात करें तो शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। शाम 4 :00 बजे तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने 190 से ज़्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा हुमायूं कबीर की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ और ‘भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा’ ने एक-एक सीट पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां रुझानों में अभी शून्य पर हैं। इस बीच, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर में सीएम ममता बनर्जी से भी आगे निकल गए हैं। शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के अलावा नंदीग्राम विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

BJP – 199
TMC – 88
OTH – 2

Bengal Election Results 2026: इन सीटों की टीएमसी ने बनाई बढ़त

जिन विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, वे मुख्य रूप से दक्षिण बंगाल के जिलों में केंद्रित हैं। इसके विपरीत, जिन सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, वे ज़्यादातर उत्तर बंगाल के जिलों में, साथ ही दक्षिण बंगाल के कुछ ज़िलों में स्थित हैं। दिलचस्प बात यह है कि BJP के उम्मीदवार अल्पसंख्यक-बहुल जिले मालदा की कई सीटों पर आगे चल रहे हैं।

TMC-BJP में कांटे की टक्कर

गौरतलब है कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पार्टी को बीजेपी से एक ज़बरदस्त चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। CPI(M) और कांग्रेस 2021 के विधानसभा चुनावों में लगभग पूरी तरह से खत्म हो जाने के बाद अपनी मौजूदगी फिर से कायम करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि छोटी पार्टियां जैसे हुमायूं कबीर की AJUP भी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में, 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों के लिए वोटों की गिनती सोमवार को हो रही है। राज्य में मतदान दो चरणों में, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को संपन्न हुआ था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

assam election results liveassembly election result 2026 liveassembly election resultsElection ResultsElection Results livekerala election results livepuducherry election results livetamil nadu election results livewest bengal election results liveचुनाव परिणामचुनाव परिणाम लाइवबीजेपी-टीएमसीविधानसभा चुनाव परिणाम