PM Modi Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में राज्य के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ को देश को समर्पित किया। इस एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के लिए, 12 जिलों के 100,000 से ज़्यादा किसानों ने 18,000 हेक्टेयर से ज़्यादा जमीन दी। पीएम मोदी ने दिसंबर 2021 में इसकी आधारशिला रखी थी। आज इसका उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और UP BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, तथा मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और असीम अरुण, आदि शामिल थे।
Ganga Expressway: क्या है गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत
गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) की कुल लंबाई 594 किलोमीटर है और यह प्रयागराज को सीधे मेरठ से जोड़ता है। यह 12 जिलों और 519 गांवों को आपस में जोड़ेगा। शाहजहांपुर में तीन किलोमीटर लंबी एक हवाई पट्टी बनाई गई है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। साथ ही साथ ही हर 50 किलोमीटर के अंतराल पर फूड प्लाज़ा और पेट्रोल पंप बनाए गए हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 36,230 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई।
Ganga Expressway: अब 6 घंटे में पूरा होगा मेरठ से प्रयागराज का सफर
बता दें कि 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे 12 ज़िलों से होकर गुज़रता है: जिसमें मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज। इस तरह, यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के जरिए आपस में जोड़ता है। इस प्रोजेक्ट से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 10–12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा, जिससे आवागमन में आसानी होगी और परिवहन व्यवस्था की कुशलता में सुधार आएगा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)