West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल से TMC की विदाई तय ! कई एग्जिट पोल में BJP को बहुमत

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग दूसरे और आखिरी चरण के पूरा होने के साथ ही खत्म हो गई है। अब नतीजों का इंतज़ार है, जो 4 मई को आने वाले हैं। इस बीच, बुधवार शाम को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के पोल जारी किए गए। ये एग्जिट पोल चुनाव वाले हर राज्य के लिए अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर पेश करते हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के एग्जिट पोल में दिखे रुझान एक जैसे नहीं हैं। एग्जिट पोल में जहां असम में NDA की जीत की हैट्रिक का अनुमान है, वहीं केरल में सत्त परिवर्तन की संभावना जता रहे हैं।

West Bengal Exit Poll 2026: कई एग्जिट पोल में BJP को बहुमत

पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। वोटिंग का पहला चरण 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 152 सीटों पर मतदान हुआ। जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई। बंगाल में हुई रिकॉर्ड वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीतिक दिशा में एक बड़े बदलाव का संकेत दिए हैं।

ज़्यादातर एग्जिट पोल का अनुमान है कि बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी को कई एजेंसियों ने बहुमत दिया है। जबकि ममता बनर्जी की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है और उसकी सीटों में गिरावट आ सकती है। यह चुनावी मुकाबला अब लगभग पूरी तरह से BJP vs TMC के बीच सिमट गया है, और ममता बनर्जी की सत्ता जाने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होंगे।

West Bengal Exit Poll : पश्चिम बंगाल में बीजेपी को कई एजेंसियों ने दिया बहुमत
बीजेपी TMC अन्य
PRAJA POLL 178-208 85-110 00-05
POLL DIARY 142-171 99-127 05-09
Chankya Strat. 150-160 130-140 06-10
MATRIZE 146-161 125-140​ 06-10​

गौरतलब है कि एग्जिट पोल सिर्फ़ अनुमान होते हैं, असली नतीजे नहीं। हालांकि ये अनुमान अक्सर सही साबित होते हैं, लेकिन कभी-कभी गलत भी हो सकते हैं। इसलिए, अंतिम और पक्के नतीजे 4 मई को ही पता चलेंगे जिस दिन वोटों की गिनती होगी। इस तरह, भले ही एग्जिट पोल जनता को चुनाव नतीजों की शुरुआती झलक देते हैं, लेकिन असली फ़ैसला वोटों की गिनती के बाद ही सामने आता है।

बता दें कि बंगाल में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 93.2 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग हुई। जबकि दूसरे चरण 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ। यानी बंगाल में इस बार कुल 92.47 प्रतिशत वोटिंग हुई। पूरे चुनाव में सभी पार्टियों ने 3 लाख 35 हजार 493 पोलिंग एजेंट नियुक्त किए थे। कुल 85, 377 बूथों पर मतदान हुआ।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

bengal election exit pollbengal election resultbengal exit poll 2026election exit pollexit poll 2026exit poll bengalexit poll bengal election 2026exit poll dateexit poll resultsexit poll west bengalWest Bengal Electionwest bengal election 2026west bengal election 2026 exit pollwest bengal election exit pollWest Bengal Exit Poll 2026west bengal exit poll results 2026वेस्ट बंगाल एग्जिट पोल 2026वेस्ट बंगाल एग्जिट पोल रिजल्ट 2026