आधी रात को पाकिस्तान से आई एक कॉल और मायानगरी में मच गई खलबली…

मुंबई– देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित होटल ताज को पाकिस्तान से आई एक कॉल में उड़ाने की धमकी दी गई है। ये फोन कॉल बीती रात 12.30 पर आया, जिसमें होटल ताज के अलावा मुंबई के होटल कोलाबा और ताज लैंड्स एंड को लेकर भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें-प्रिंसिपल की अय्याशी, विधवा महिला के साथ 2 साल तक करता रहा घिनौना काम

धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि, “कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला सभी ने देखा, अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा।” बता दें कि इस फोन कॉल की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रातभर मुंबई पुलिस और होटल स्टाफ ने मिलकर सुरक्षा का मुआना किया। यहां आने वाले गेस्ट और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।इसके अलावा दक्षिण मुंबई में पुलिस नाकाबंदी बढ़ा दी है।

इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया कि, “कल कराची, पाकिस्तान से फोन पर ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद होटल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।”

blastcall from Pakistanhotel tajmumbayisecurity alert in taj hotel mumbayi
Comments (0)
Add Comment