इलाहाबाद में दिनदहाड़े 22 लाख की लूट 

0 17

इलाहाबाद — उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का लगातर कहर जारी है ।ताजा मामला इलाहाबाद का जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े 22 लाख रुपये लूट कर इलाके में सनसनी मचा दी.बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया और आसानी से हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

Related News
1 of 810

बता दें कि सरेआम सड़क पर लूट की ये घटना कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका इलाके की में हुई.दरअसल राइटर सेफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी 22 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था. तभी कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका इलाके में बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया औऱ फरार हो गए. वहीं भरे बाजार इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के अालाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरु की. लेकिन तक तब बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे. हालांकि पुलिस ने इलाके मे नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरु की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा.

फिलहाल पुलिस अब सभी पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों से भी पूंछतांछ की है. इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस की टीमें खंगाल रही हैं. वहीं एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का दावा है कि जल्द ही घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया जाएगा.

Comments
Loading...