कानपुर: किन्नर ने की प्रेमी की निर्मम हत्या, शव को ड्रम में छिपाकर हुआ फरार

0 22

कानपुर–खबर कानपुर शहर के घाटमपुर थाना क्षेत्र की है।यहां सांढ़ गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक किन्नर ने अपने साथ रह रहे प्रेमी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी है।कमरे से बदबू आने के बाद घटना का खुलासा हुआ है।हालाँकि आरोपी किन्नर अभी फरार है।

Related News
1 of 809

हत्या करने के बाद किन्नर ने मृतक प्रेमी वसीम का शव एक ड्रम में बंद कर फरार हो गया।आरोपी किन्नर का नाम चांदनी बताया जा रहा है।जिस किराये के कमरे में किन्नर चांदनी और उसका आशिक वसीम साथ रहते थे ।वहां से बदबू आने के बाद घटना का खुलासा हो सका है।मकान मालिक जाकिर के अनुसार 5 महीने से दोनों साथ में रह रहे थे।कई दिनों से किन्नर चांदनी के कमरे में ताला बंद था।आस पड़ोस में रहने वाले लोगो को जब कमरे से बदबू आने लगी ।तभी पुलिस को सूचना की गई। मौके पर पहुची पुलिस ने ताला तोड़ कर कमरे से एक ड्रम में मृतक वसीम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्रा , कानपुर )

Comments
Loading...