नाबालिग को घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

0 11

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले के क़स्बा हसायन की एक किशोरी को एक युवक द्वारा अपने घर में बंधक बनाने और उससे साथ रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने में जो तहरीर दी है । 

Related News
1 of 810

पड़ोस के मोहल्ले के एक युवक पर बहला फुसलाकर उनकी बेटी को अपने घर में बंधक बनाने और उसके साथ रेप करने का आरोप है। किशोरी 23 तारीख को तब इस वारदात का शिकार हुई जब वह धान काटने की मजदूरी करके वापस घर लौट रही थी। आज इस मामले में उसके पिता ने उसके साथ थाने पर आकर तहरीर दी। पीड़ित किशोरी ने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत बयान की है। वहीँ एसपी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले में जाँच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर इसमें आगे की कार्यवाही होगी। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...