तांत्रिक के कहने पर सास ने ली बहू की ‘अग्निपरीक्षा’, मुकदमा दर्ज

0 16

मथुरा–मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव नगलाबरी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जंहा  बहू के चरित्र पर शक के बाद उसकी परीक्षा लेने के लिए ससुरालीजनों ने तांत्रिक के कहने पर सारी हदें पार करते हुए उसके हाथों पर चूल्हे की जलती लकड़ी रख दी।

युग कोई भी हो महिलाओं को अपनी वफादारी का प्रमाण आखिर जल कर ही देना होता है। त्रेता में भगवान श्री राम ने  सीता की अग्नि परीक्षा ली थी, तो वहीं कलयुग में ससुरालीजनों ने अपनी बहू की  हाथ जला कर उसकी पवित्रता की परीक्षा ली। मामला मथुरा के थाना मांट  क्षेत्र के गॉव नगलाबरी का है। गॉव के निवासी बनवारी के दो बेटों जयवीर और यशवीर की शादी 19 अप्रैल 2017 को सादाबाद के गांव नगला फत्ता निवासी किशन सिंह की दो बेटी सुमानी और पुष्पा के साथ हुई थी। लेकिन 19 अक्टूबर को सुमानी की सास नेहनी पत्नी बनवारी ने  अपनी बहू सुमानी पर शक करते हुए आरोप लगाए और उसकी परीक्षा लेने के लिए चूल्हे से आग लेकर हाथ जला दिए। 

Related News
1 of 810

जब इस घटना के बारे में पीड़ित लड़की के पिता किशन सिंह  को मालूम चला तो उसने थाना मांट में अपने दामाद जयवीर,यशवीर ,ननद रेनू और पूनम व सास-ससुर नेहनी और बनवारी के खिलाफ लड़की का हाथ जलाने और अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

पीड़ित लड़की सुमानी ने बताया कि बीते चार अक्टूबर को मेरे पति जयबीर ने सोते समय मेरे चाकू से हाथ काट दिए। जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गई लेकिन जब इसकी शिकायत उसके पिता ने महिला थाने में की तो दोनों तरफ से राजीनामा हो गया। लेकिन मेरा पति मुझ पर शक जाहिर करता है और मारपीट कर मारने की धमकीं देता है। इसी शक के चलते विवाहिता को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा और हाथ जल गये। 

(रिपोर्ट-सुरेश सैनी, मथुरा)                                                     

Comments
Loading...