धारदार हथियार से पूर्व सैनिक व मासूम नातिन की निर्मम हत्या से फैली सनसनी

0 28

औरैया–बेला थाना क्षेत्र में आज उस समय सनसनी फैल गयी जब दो मर्डर की खबर आग की तरह फैली।मामला बेला थाना के गाँव घरमंगदपुर का है जहां पर पूर्व फौजी बालेश्वर पांडेय अपनी नातिन के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। 

Related News
1 of 810

बेख़ौफ़ बदमाशों ने देर रात उनकी और उनकी नातिन की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी।सुबह जब वह नीचे नही आये तो उनकी पुत्री उनको उठाने गयी तो वह भयाभय मंजर देखकर दंग रह गयी और उसको समझते देर न लगी कि उसके पिता हत्या हुई है।बेसुध हालत में मृतक की पुत्री ने अपने पिता की हत्या का जिक्र जब नीचे सो रहे परिजनों से किया तो घर मे कोहराम मच गया।घटना की सूचना पुलिस को दी गयी,मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक , सीओ और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच के लिए नमूने लिए,पुलिस अधीक्षक ने घटना के जल्द खुलासा करने के पुलिस टीम को निर्देश दिए।

औरैया, बेला थाना क्षेत्र के गाँव धरमंगदपुर में पूर्व सैनिक बालेश्वर प्रसाद पाण्डेय और उनकी 3 वर्षीय नातिन पलक की घर के अंदर सोते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार प्रहार करके निर्मम हत्या कर दी गई ।घटना देर रात कि है जब ऊपरी छत पर मृतक बालेश्वर पाण्डेय अपनी नातिन पलक के साथ लेते थे तभी अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।फिलहाल हत्या का कारण अभी तक साफ नही हो सका। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। एसपी प्रो0 त्रिवेणी सिंह ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

(रिपोर्ट-वरुण गुप्ता, औरैया)

Comments
Loading...