सपा नेत्री के होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक स्थित में मिले कई जोड़े

0 44

प्रतापगढ़ — अपराध का हब कहा जाने वाल उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ एक बार फिर सुर्खियों में है.यहां पुलिस ने एक होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का बुधवार को पर्दाफाश किया है. बताया जा रहा है कि यह होटल एक सपा नेत्री का है.

Related News
1 of 810

वहीं पुलिस की छापेमारी में होटल के कमरे से आधा दर्जन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले.फिलहाल पुलिस ने सपा नेत्री समेत आधा दर्जन युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है.

बता दें कि मामला नगर कोतवाली इलाके के सदर चौराहा स्थित एक होटल का है. जहां सेक्स रैकेट की सूचना पर कोतवाल अनुपम शर्मा ने महिला एसओ और पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा. जिसके बाद होटल के कमरे से आधा दर्जन लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले.इस दौरान पुलिस ने होटल संचालिका और आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई.बताया जा रहा है कि होटल की संचालिका सपा नेता हैं और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...