बुलंदशहर में चॉकलेट के बहाने 4 साल की मासूम से रेप

0 17

बुलंदशहर– सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाली अपराधिक घटनांए रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला जिले के अनूपशहर इलाके का है। यहां के एक गांव में चार साल साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है।

Related News
1 of 810

पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पड़ोस का रहने वाला युवक बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वारदात के बाद बच्ची की हालात नाजुक होने पर आरोपी बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची की कराहने का आवाज सुनकर आस-पास लोग जब वहां पहुंचे तो बच्ची की स्थिती देख उनके होश उड़ गए।

जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिती नाजुक बनी हुई है। उधर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Comments
Loading...