पत्नी व मासूमों की हत्या कर खुद भी लगाई घाघरा में छलांग

0 33

मऊ– जिला में एक सख्श ने अपनी पत्नी व दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने पुलिस को फोनकर कहा कि उसने पत्नी व बच्चो की हत्या कर दी है और अब खुद भी जान देने जा रहा है।

Related News
1 of 810

पुलिस के एक्शन लेने से पहले ही  युवक ने घाघरा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस युवक का शव तलाशने में जुटी है। मामला जिले के खननौर गांव की है। जहां पारिवारिक झगड़े से तंग आकर लक्ष्मी शंकर मौर्या नाम के शख्स ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी।

इसके बाद हद तो तब हो गई जब हैवान पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को भी नही बक्सा उसने इन्हे टब में डूबोकर मार डाला। उसके बाद लक्ष्मी शंकर ने हत्या की सूचना डायल 100 को दी कहा वह भी नदी में कूदकर अपनी जान देने जा रहा है।

घटना स्थल पर पुलिस

पुलिस आनन-फानन में तुर्तीपार घाघरा पुल पर पहुंची तो वहां शंकर की बाइक पहले से खड़ी थी। पास के पान वालों ने युवक की हत्या की पुष्टि की। वहीं एसपी ललित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस युवक का शव तलाश रही है।

लक्ष्मी शंकर मौर्या बलिया के सीएचसी सीयर में 102 एम्बुलेंस का चालक था। वह पाने परिवार के साथ बेल्थरारोड में किराए पर रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी डिंपल (28), तीन साल की बेटी स्काई और सात माह की श्री थी। ग्रामीणों की मानें तो बुधवार दोपहर 12 बजे लक्ष्मी शंकर अपनी बाइक से पत्नी और बेटियों के साथ अपने पैतृक घर लखनौर पहुंचा।

यहां उसने दो मंजिला मकान में पहले पत्नी डिंपल की गला घोटकर हत्या की फिर प्रथम ताल पर रखे पानी से भरे टब में दोनों बेटियों को डूबोकर मार डाला। इसके बाद घर में ताला बंद कर निकल गया। शाम चार बजे उसने अपने मोबाइल से हत्या की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर तीनों शव को बरामद किया।

Comments
Loading...