खुलासा:दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी थाने के अंदर दरोगा की हत्या

0 16

कानपुर– कानपुर में बीती 2 जुलाई को सजेती थाने में एक दरोगा की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर आज दोपहर में एस एस पी ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वजह दूसरी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है।

Related News
1 of 810

शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि बेनीगंज हरदोई निवासी किरण देवी का संबंध दरोगा पच्चालाल से वर्ष 2003 में हरदोई में तैनाती के दौरान हुआ था जिसके बाद दरोगा ने उसे अपनी दूसरी पत्नी के रूप में कानपुर के नवाबगंज इलाके में रख लिया इसी बीच पच्चालाल के मित्र जितेंद्र उर्फ महेंद्र यादव जो रोडवेज में ड्राइवर है का पच्चालाल के घर आना जाना था।

इसी बीच कब किरण और जितेंद्र के बीच प्यार पनप गया पच्चालाल को पता भी नही चला, पति को अपने प्यार के बीच रोड़ा बनते देख पत्नी और प्रेमी जितेंद्र ने पच्चालाल की हत्या की साजिश रची, चूंकि पच्चालाल 58 वर्ष के थे और रिटायरमेंट के करीब थे ऐसे में अगर उनकी आन ड्यूटी हत्या होती है तो उनके बेटे को नौकरी और पत्नी को जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी और इनके प्यार का रास्ता भी साफ हो जाएगा, घटना को अंजाम देने के लिए जितेंद्र ने औरैया निवासी निजाम अली और राघवेंद्र से मिलकर 2 जुलाई को पच्चालाल की हत्या कर दी। 

एसएसपी अखिलेश कुमार ने काम समय मे इंस्पेक्टर रेलबाजार मनोज कुमार रघुवंशी और इंस्पेक्टर घाटमपुर दिलीप कुमार बिंद और उनकी टीम को 25 हजार के पुरस्कार दिया।

Comments
Loading...