इलाहाबाद: मामूली कहासुनी को लेकर दोस्तों ने ली दोस्त की जान !

0 18

इलाहाबाद — प्रदेश में अपराध का पारा दिन प्रतिदन बढ़ता जा रहा है लेकिन पुलिस बढ़ते अपराध को रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है.

Related News
1 of 810

ताजा मामला इलाहाबाद का है जहां शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.युवक की हत्या उसके ही परिचितों पर करने का आरोप है. 

बता दें कि घटना धूमनगंज क्षेत्र के मुबारकपुर इलाके की है. जहां विवेक नाम के एक युवक की गोली  को मार दी गई. गोली से घायल युवक को पुलिस जब तक एसआरएन हास्पिटल लेकर पहुंची तब तब उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि धूमनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला विवेक अपने दो परिचितों के साथ रात में घर से निकला था. जिसके बाद सभी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. उसी दौरान विवेक की उन लोगों से कहासुनी हो गई. जिसके बाद एक युवक ने तमंचे से विवेक के सर में गोली मार दी.गोली मारने के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुये फरार हो गये.

गौरतबल है कि इलाहाबाद में हत्या और लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है. कुछ दिनों पहले कौडिहार कुरेसर रोड निवासी अधिवक्ता लालबचन सोनी को खेरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

Comments
Loading...