दहेज़ लोभियों ने विवाहिता को केरोसिन डालकर जिन्दा जलाया

0 22

फतेहपुर–देश में दहेज़ लोभियो के लिए सरकार कड़े कानून बनाकर महिलाओ की सुरक्षा करने में लगी है लेकिन दहेज़ लोभी विवाहिताओं को मौत के घाट उतारने में लगे हुए है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है जहाँ दहेज़ लोभियो में विवाहिता को केरोसिन डालकर जिन्दा जला दिया और मौके से भाग खड़े हुए।

Related News
1 of 810

फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में विवेक सिंह से 3 वर्ष पूर्व शादी की थी। जिसके बाद से विवाहिता अर्चना देवी को ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा और 17.05.2018 को उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दिया। पड़ोसियों से आग लगने की सुचना दी जाकर देखा जहाँ बहन पूरी तरह झुलसी हुई थी जिसकी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने कानपूर हैलट रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान 01.06.2018 को मौत हो गई। बहन की मौत के बाद पुलिस ने दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद बहन के ससुरालीजन सुलह के लिए दबांव बना रहे हैं और लोगो से धमकियाँ दिलवा रहे हैं। जिसके लिए एसपी से न्याय की गुहार लगा रहा हैं । वहीँ मृतका के भाई की माने तो उसकी बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व मलवा थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के तीन साल बाद बहन के ससुराल वालो ने मिटटी का तेल डालकर आग लगा दिया जिससे उसकी मौत ही गई।बहन की मौत के बाद उसके ससुराल वाले धमकियाँ दे रहे हैं जिसकी शिकायत एसपी से कर न्याय की गुहार लगाई हैं। वहीँ एडिशनल एसपी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा | 

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )

Comments
Loading...