छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग को बेल्टो से पीटा…

0 12

सहारनपुर– सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ के शख्त रवैये के बावजूद प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला जिले के दिल्ली रोड स्थित एक गांव का है। जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलो ने नाबालिग लड़की की जमकर पिटाई कर दी।

Related News
1 of 810

पीड़ित लड़की का कहना है कि गांव के ही चार लड़के लंबे अरसे से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। शनिवार रात को जब वह सामान लेकर लौट रही थी, तो मनचलों ने अश्लील टिप्पणी की। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने बेल्ट से उस पर कई वार किए। वहीं लड़की को बेल्टो से पीटता देख जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मनचलें वहां से भाग चुके थे।

फिलहाल सहारनपुर पुलिस ने इस सिलसिले में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सदर बाजार का कहना है कि कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला होने के बावजूद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, और एक आरोपी साहिल को हिरासत में लिया गया है।

Comments
Loading...