Koel Mallick Resigns: ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, TMC राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा
Koel Mallick Resigns: पश्चिम बंगाल में 15 सालों तक सत्ता में रहने वाली पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा। पार्टी की राज्यसभा सदस्य और मशहूर बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मलिक) ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। उनके इस्तीफ़े से पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई अटकलें शुरू हो गई हैं।
TMC की घटती ताकत
राज्यसभा से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसदों के इस्तीफे के मामले में कोयल मलिक इस सूची में चौथे नंबर पर शामिल हैं। कोयल से पहले सुखेंदु शेखर रॉय, प्रकाश चिक बारिक और सुष्मिता देव अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके थे। राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कोयल मलिक ने भी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है। कोयल का यह इस्तीफा मदन मित्रा के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने और ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट में शामिल होने के ठीक एक दिन बाद आया है। मदन मित्रा ममता बनर्जी के TMC गुट के विधायक थे।
बता दें कि कोयल मलिक ने 6 अप्रैल, 2026 को पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था; हालांकि, उनके अचानक इस्तीफ़े को अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
इस्तीफे से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
फिलहाल, उनके इस फैसले ने टीएमसी की राजनीति और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कुछ समय से TMC के भीतर अंदरूनी कलह साफ़ तौर पर बढ़ती हुई दिख रही है। ‘असली TMC’ का मुद्दा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मूल गुट और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट के बीच पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और राजनीतिक नियंत्रण को लेकर एक बड़ा कानूनी और राजनीतिक विवाद बना हुआ है।
कौन है कोयल मलिक
कोयल मलिक राजनीति में आने से पहले बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और लोकप्रिय चेहरा थीं। उन्हें टॉलीवुड की ‘टॉली-क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। पिछले दो दशकों से, उन्हें बंगाली सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता रहा है। उन्होंने 2003 में सुपरहिट फ़िल्म ‘नाटेर गुरु’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, उन्होंने ‘बंधन’ (2004), ‘शुभदृष्टि’ (2005), ‘पागलू’ (2011), ‘हेमलॉक सोसाइटी’ (2012) और ‘मितिन माशी’ थ्रिलर सीरीज (2019) जैसी कई सफल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाकर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई।
कोयल मलिक को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिले हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड (बांग्ला), दो BFJA अवॉर्ड और 2023 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘महानायक सम्मान’ से नवाज़ा गया है। उनके पारिवारिक बैकग्राउंड की बात करें तो, वह अनुभवी बंगाली फ़िल्म अभिनेता रंजीत मलिक और दीपा मलिक की बेटी हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)