Bihar Board 10th Result OUT: बिहार मैट्रिक का परिणाम घोषित, एक बार फिर बेटियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

128

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिससे बिहार के 15 लाख से अधिक मैट्रिक छात्र खुशी से उछल पड़े। शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों की घोषणा की। छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://result.biharboardonline.org या https://matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Bihar Board 10th Result: 81.79% स्टूडेंट्स हुए पास, टॉप 10 में 139 छात्र

बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 81.79% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसमें से 6,01,390 लड़के एवं 6,34,353 लड़कियों ने सफलता हासिल की है। नतीजों के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 139 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है। जबकि टॉप 5 में 13 छात्रों ने जगह बनाई है। बिहार बोर्ड मैट्रिक में सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

1 Pushpanjali Kumari 492
1 Sabreen Praween 492
2 Nahid Sultana 489
3 Anupa Kumari 488

Bihar Board 10th Result: करीब 16 लाख छात्रों ने दी थी 10वीं की परीक्षा

बिहार बोर्ड (BSEB) के चेयरमैन आनंद किशोर ने आधिकारिक तौर पर 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल इस साल 15 फरवरी से 23 फरवरी मैट्रिक परीक्षा में कुल 1,512,687 उम्मीदवार शामिल हुए थे। आंकड़ों के हिसाब से, महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुष उम्मीदवारों से ज़्यादा थी। पूरे राज्य में 1,699 परीक्षा केंद्रों पर कुल 785,726 महिला छात्रों और 726,961 पुरुष छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई। एक बार फिर, बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी करके अपनी कार्यकुशलता साबित की है। 23 मार्च को इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब सबकी नजरें 10वीं के नतीजों पर टिकी थी। पिछले साल (2025), मैट्रिक के रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे जारी किए गए थे, जिसमें कुल पास परसेंटेज 82.91% था।

Bihar Board 10th Result 2026: कहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए ‘रोल कोड’ और ‘रोल नंबर’ की ज़रूरत होगी। इनके बिना, मार्कशीट ऑनलाइन एक्सेस करना संभव नहीं होगा। छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं। क्योंकि भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे में छात्र नीचे दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं…

वेबसाइट 1- interbiharboard.com

Related News
1 of 194

वेबसाइट 2- bsebexam.com

वेबसाइट 3- results.biharboardonline.com

Bihar Board 10th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे, हालांकि उन्हें कुछ दिनों बाद अपने स्कूलों से ओरिजिनल लेने होंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि लिंक एक्टिवेट होते ही वे अपना रिजल्ट देख सकें। क्योंकि नीतजे कभी भी जारी हो सकतें है। जैसे ही ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होगा, स्टूडेंट्स अपने लॉगिन के ज़रिए बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट देख पाएंगे। अपना बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें…

सबसे पहले, बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
फिर होम पेज पर ‘Bihar Board 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने एडमिट कार्ड पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करें।
अब आपका बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
फिर भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...