Weather Update: यूपी में अचानक बदला मौसम मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम (Aaj Ka Mausam) शुक्रवार को अचानक बदल गया। लखनऊ-प्रयागराज समेत पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक तेज हवाओं के कई जिलों झमाझम बारिश (UP Rain) हुईं । हालांकि, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जबकि बारिश के कारण तापमान में आई भारी गिरावट ने गर्मी से राहत दिलाई।
मौसम विभाग (IMD) कई जिलों के लिए बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है, और इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच पहुंच सकता है।
Weather Update: राजधानी लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा
राजधानी लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट बदली। जहां दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई थी, वहीं सुबह 9:00 बजे के कुछ ही देर बाद घने काले बादलों ने अचानक पूरे शहर को घेर लिया। कुछ ही पलों में आसमान में अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को बहुत ज़रूरी राहत मिली, जो पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे थे।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने शहर के निवासियों को चौंका दिया। कई लोग जो सुबह धूप देखकर अपने घरों से बाहर निकले थे, वे बारिश और तेज़ हवाओं के कारण परेशान नज़र आए। मौसम ने गुरुवार शाम से ही बदलने के संकेत देने शुरू कर दिए थे, और देर रात कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे कुछ जगहों पर जलभराव हो गया।
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आधी रात के बाद से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। अचानक हुई इस बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है, लेकिन लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। खासतौर पर आलू, सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा किसानों की चिंता का कारण बन गया है।
प्रयागराज आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज
प्रयागराज-काशी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आंधी के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संभल में भी अचानक मौसम खराब हो गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज बूंदों के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आधी रात के बाद से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी
उधर मौजूदा हालात को देखते हुए, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। IMD के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। प्रशासन ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Aaj Ka Mausam: मार्च में ही पड़ने लगी अप्रैल जैसी गर्मी
गौरतलब है कि मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने हालात मुश्किल बनाने शुरू कर दिए थे। लोगों को ऐसे तापमान का अनुभव होने लगा था जो आमतौर पर अप्रैल के महीने में देखने को मिलता है। पारा 38 डिग्री सेल्सियस के निशान के करीब पहुंच गया था। दिन के अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान के बीच 10 डिग्री सेल्सियस से भी ज़्यादा का अंतर था।
बारिश ने बढ़ाई किसानों की टेंशन
पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक तेज हवाओं के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश हुईं । अचानक मौसम में हुए इस बदलाव से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली तो वहीं किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान खुले इलाकों में जाने से बचें। तेज हवाओं से पेड़ या कमजोर इमारतें गिर सकती हैं, इसलिए सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)