मासूम की रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर दबोचा

0 41

हरदोई — उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हैवानियत की हदें पार करके 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था और युवक की हरकतों से पुलिस को शक हुआ  जब पुलिस ने आरोपी से पूंछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।   

Related News
1 of 810

बता दें कि टड़ियावां पुलिस के पहरे में खड़ा इस युवक का नाम अवधेश है जो थोकखला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसे एक ऐसे गुनाह में गिरफ्तार किया है जो पूरे समाज के लिए कलंक है।  दरअसल मंगरवार को आरोपी के गांव में एक 6 साल की मासूम का शव उसके घर से कुछ दूर पर स्कूल के पास बरमाद हुआ था।  मासूम के साथ बलात्कार के बाद उसके सर पर किसी भारी चीज से प्रहार करके उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जब गांव में सबूत तलाशने के लिए डेरा डाला।

इस दौरान गांव के कुछ युवकों पर नज़र रखना चालू की तो आरोपी अवधेश की हरकतें पुलिस को कुछ संदिग्ध लगी। पुलिस को यह भी जानकारी लगी कि अवधेश घटना के बाद से गांव छोड़कर जाने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक मोबाइल फोन ,आरोपी की सेंडो बनियान ,रक्त लगे कपड़े तथा मासूम की टूटी चूड़ियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

हरदोई में हैवानियत की हदें पार,6 साल की मासूम की बलात्कार के बाद हत्या

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी,हरदोई)

Comments
Loading...