IND W vs AUS W Semi Final LIVE Score: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंडियन टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए गए हैं। क्रांति गौड़, ऋचा घोष और शैफाली वर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।
दरअसल प्रतीका चोट के कारण उपलब्ध नहीं थीं। जबकि हरलीन देओल और उमा छेत्री बाहर कर दिया गया। वहीं जॉर्जिया वेयरहम की जगह लेग-ब्रेक बॉलर सोफी मोलिन्यू को कंगारू टीम में शामिल किया गया है। इस मैच को जीतने वाली टीम 2 नवंबर को फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। टीम इंडिया के लिए यह मैच फाइनल की तरह होगा। क्योंकि उसका सामना सात बार की विश्व चैंपियस ऑस्ट्रेलिया से है और टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।
IND W vs AUS W Pitch Report: कैसा रहेगा मौसम
भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच के लिए चुनी गई पिच वही है जहां श्रीलंका ने नवी मुंबई लेग की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था। यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है। इस मैच से पहले नवी मुंबई में बारिश हुई थी। बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर मैच गुरुवार को खत्म नहीं होता है, तो इसे रिजर्व डे पर खेला जाएगा।
भारत की प्लेइंग इलेवनः शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवनः फोबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शूट।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)