Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के EX हसबैंड संजय कपूर का हार्ट अटैक निधन

124

Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार रात (12 जून 2025) को इंग्लैंड में निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। उनकी मौत उस समय हुई जब वह अपना पसंदीदा खेल पोलो खेल रहे थे। संजय कपूर न केवल एक सफल कारोबारी थे बल्कि एक पोलो खिलाड़ी भी थे। अब उनकी मौत का कारण सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से संजय की मौत हुई।

Sunjay Kapur Death: मौत की असल वजह आई सामने

दावा किया जा रहा है कि संजय कपूर इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच खेल रहे थे। दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। संजय ने खेल रोकने का अनुरोध किया और मैदान से बाहर चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अपने निधन से कुछ ही घंटे पहले संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर दुख जताया था।

संजय-करिश्मा कपूर की 2003 में हुई थी शादी

Related News
1 of 335

बता दें कि संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया था। इस जोड़े के दो बच्चे हैं- समीरा और कियान। तलाक के बाद संजय ने 2017 में मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा अजारिया कपूर और प्रिया की पहली शादी से एक बेटी सफीरा चटवाल ​​है। संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे।

Sunjay Kapur Death: करिश्मा के घर पहुंचे करीना-सैफ

संजय कपूर की मौत की सूचना मिलते ही बॉलीवुड की तमाम हस्तियां करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे। करीना कपूर और सैफ अली खान भी करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी देर रात करिश्मा के घर पर नजर आई। संजय कपूर की अचानक मौत की खबर से सोशल मीडिया शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...