वो शख्स पीछे से आया और मेरे ब्रेस्ट को …बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री के साथ हुई गंदी हरकत

134

Happy Birthday Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्त और सहकर्मी उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Sonam Kapoor Birthday: सोनम के साथ हुई थी गंदी हरकत

सोनम ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने हमेशा खुलकर अपनी बात रखी है। एक बार उन्होंने छेड़छाड़ की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। आम लड़कियों की तरह बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें बचपन में घिनौनी हरकतों का सामना करना पड़ा। सोनम भी उनमें से एक हैं। कई साल पहले सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने साथ टीनएज में हुई गंदी हरकत का हैरान कर देने वाला खुलासा किया था।

सोनम कपूर ने बताया था कि वह 13-14 साल की रही होंगी। जब एक अनजान शख्स ने उनके साथ गंदी हरकत की थी, जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं। सोनम कपूर ने बताया था कि एक बार वह अपनी सहेलियों के साथ गेयटी गैलेक्सी थिएटर में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म देखने गई थीं। उनके साथ कई सहेलियां भी थीं। उस दिन उनकी सहेली का जन्मदिन भी था। ऐसे में वह सभी समोसे खरीदने शॉप गईं। सभी लड़कियां एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़ी थीं।

सोनम कपूर ने बताया कि तभी पीछे से एक अनजान शख्स आया और मेरे ब्रेस्ट को दबा दिया। जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं। मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ और मैं रोने लगी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने दो साल तक यह बात किसी को नहीं बताई। तब सोनम ने कहा था कि वह जानती हैं कि ऐसी घटनाओं से हर दिन कई लोग गुजरते हैं।

Related News
1 of 330

Sonam Kapoor Birthday: सांवरिया से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

बता दें कि सोनम कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की लड़ली हैं। सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं, जो साल 2023 में रिलीज होगी। इन दिनों वह अपने बेटे वायु पर पूरा ध्यान दे रही हैं और परिवार के साथ समय बिता रही हैं।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...