बेटी को विदेश में पढ़ाने के लिए व्यापारी ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट !

0 12

न्यूज डेस्क — गुजरात के अहमदाबाद में बेटी को  विदेश में पढ़ाने के लिए हुई झगड़े में एक व्यापारी ने अपने पूरे परिवार को गोली मारकर हत्या। दरअसल बड़ी बेटी को उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने को लेकर घर में विवाद हो गया जिसको लेकर व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मार कर हत्या कर दी ।

Related News
1 of 810

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी धर्मेश शाह (50) कन्स्ट्रक्शन का व्यापार करता था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अहमदाबाद के पॉश इलाके में रहता था ।बताया जा रहा है कि शाह पर 15 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था जिसके बारे में उसके परिवार को कुछ नहीं पता था ।जबकि बेटी की विदेश में पढ़ाई पर 70 लाख रुपये का खर्चा आना था, जिसे लेकर एक दिन पहले परिवार में बहस हुई थी ।

वहीं असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एसएन जाला ने बताया, ”जब पूरा परिवार सोने चला गया, तो अपने लाइसेंसी पिस्तौल से सबसे पहले शाह ने अपनी पत्नी अमिबेन को गोली मारी । इसके बाद उसने अपनी दोनों बेटियों हेली(24) और खुशी(18) को मौत के घाट उतारा दिया । उसने अपनी पत्नी पर एक गोली जबकि बेटियों को दो-दो गोली मारी ।

यही नहीं पत्नी और बेटियों की हत्या करने के बाद उसने अपनी कंपनी के एक इंजीनियर और कुछ रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है । हालांकि, इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपना गुनाह कबूल लिया और खुद को सरेंडर कर दिया ।फिलहाल पुलिस ने शाह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Comments
Loading...