मंगेतर से साथ मंदिर दर्शन करने गई युवती से 10 लोगों ने किया गैंगरेप

0 21

सोनभद्र — योगी सरकार के लाख दावों के बाद भी प्रदेश में रेप और गैंगरेप जैसी घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला जनपद सोनभद्र के अनपरा थाना इलाके से सामने आया है। यहां अपने मंगेतर के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन करने गई युवती के साथ 10 लोगों ने गैंगरेप किया।

Related News
1 of 810

इस दौरान युवती के मंगेतर को चाकू के नोक पर बंधक बनाकर जमकर पिटाई भी की।वहीं पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले 6 घंटे से कोतवाली के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।  

पीड़ित युवती ने बताया कि वह मंदिर दर्शन के लिए गए थे, लेकिन मंदिर का कपाट बंद होने के कारण वह अपने मंगेतर के साथ सीढ़ी पर बैठ कर कपाट खुलने का इंतजार करने लगी। तभी 10 लोग आए जिसमें से 5 लोग उसे और 5 लोग उसके मंगेतर को पकड़कर जंगल की तरफ घसीटते हुए ले गए। उन्होंने पहले उसके मंगेतर को बंधक बना लिया और फिर 10 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके मंगेतर के साथ मारपीट भी की और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरे मामले पर सीओ पिपरी का कहना है कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया वह तत्काल थाने पहुंचे। मामले की पूरी जांच करने के बाद वह दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। 

Comments
Loading...