भाई-बहन के रिश्ते हुए शर्मसार,भाई ने बहन और भांजे को मारा चाकू,बहन की मौत

0 21

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में भाई बहन के रिश्तो को शर्मसार करते हुए भाई ने अपनी बहन को चाकुओ से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वहीँ भांजे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई | मृतक महिला की बेटी की माने तो माँ घर में थी तभी मामा अपने घर से निकलकर आये और गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध भाई ने किया तो मामा ने माँ को चाकू घोप दिया। जब इसका विरोध किया तो भाई को भी चाकू मार दिया जिससे माँ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। भाई गंभीर रूप से घायल है जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं।

Related News
1 of 810

वहीँ घायल की माने तो इस्माइल गाली गलौज देने लगा जिसका विरोध किया तो उसकी पत्नी ने चाकू लाकर दे दिया और उसने माँ को चाकू मार दिया। जब माँ को बचाने गए तो उसे भी मार दिया। वहीँ पुलिस ने बताया की मामला इनका पारिवारिक है। जिसमे आपस में कहा सुनी हुई तभी इस्माइल ने चाकू लाकर बहन और भांजे को मार दिया। जिससे उसकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई है। उसका बेटा हॉस्पिटल में भर्ती है। जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीम बनाकर गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं | 

( रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )

 

 

Comments
Loading...