वाराणसीःबेखौफ बदमाशों ने जीजा-साले को मारी गोली,मौत 

0 12

वाराणसी — उत्तर प्रदेश में वाराणसी में बेखौफ बदमाशों ने मामूली बात पर एक अण्डा विक्रेता और उसके साले की गोली मारकर हत्या कर दी।

Related News
1 of 810

दरअसल गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे सारनाथ इलाके में शराब के ठेके के पास अण्डे की दुकान करने वाले बनियापुर निवासी 65 वर्षीय बंसता से शराबी बदमाशों से कहासुनी हो गई। बात बढऩे पर उन लोगों बसंता को गोली मारने के बाद कुछ दूर उसके साले 32 वर्षीय राजेश को भी गोली मार दी ,जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये।

फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुुटेज खंगाल रही है।वहीं पुलिस का दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। 

Comments
Loading...