मायके में रह रही पत्नी को गोली मारकर पति ने कर ली आत्महत्या

0 11

न्यूज डेस्क — दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में एक शख्स ने मायके में रह रही अपनी पत्नी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. यही नहीं आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली.हालांकि इस वारदात की वजह अभी तक साफ नहीं है.फिलहाल पुलिस मामले की मामले की जांच कर रही है.  

Related News
1 of 810

बता दें कि घटना फरीदाबाद के सेक्टर 30 की कोठी नंबर 193 की है. जहां निक्की नामक महिला अपने मायके में रहती थी. उसका पति पंजाब में रहता है और चंडीगढ़ में काम करता है. आरोप है कि बुधवार की रात निक्की का पति नरेंद्र अचानक उनके घर आ गया. रात में उसने खाना खाया और सो गया. लेकिन सुबह उसने निक्की को घर में ही गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली.  

नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी निक्की ने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मर्डर और सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस और देसी पिस्तौल बरामद कर ली है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

वहीं मृतक निक्की की मां का कहना है कि उसका दामाद नरेंद्र शराब पीकर उसकी बेटी के साथ अक्सर मार-पीट करता था. इसी कारण से वह मेरे पास रह रही थी. वह कल रात ही वहां आया था. रात में वह खाना खाकर सो गया था. सुबह उसने अपनी पत्नी चरणजीत उर्फ निक्की को उस समय पीछे से गोली मार दी, जब वह वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी. इसके बाद उसने स्वयं को भी गोली मार ली. उनके दो बच्चे भी हैं. जिनमें बेटा एक साल का है, जबकि बेटी तीन साल की है. इस वारदात से इलाके के लोग भी हैरान हैं.  

Comments
Loading...