नाराज सांसदों ने किया राज्यपाल के कार्यक्रम का बहिष्कार 

0 17

बलिया –बलिया जनपद के सेंटजेवियर्स स्कूल के स्थापना दिवस में प्रदेश के राजयपाल राम नाइक और विधानसभा अध्यक्ष के सामने ही कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए भाजपा के सांसदों और जिलाध्यक्ष बाहर चले गए.

 

Related News
1 of 1,457

दरसल स्थापना दिवस में पहुंचे भाजपा सांसद और जिलाध्यक्ष राजयपाल और विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करना चाहते थे पर उन्हें रोक दिया गया और उन्हें दर्शक दीर्घा में बैठा दिया गया.बता दें कि इस कारयक्रम में भाजपा सांसद रविन्द्र  कुशवाहा व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के साथ जिलाध्यक्ष व कई बडे भाजपा पदाधिकारी पहुंचे हुए थे.

पर जिस तरह स्कूल प्रबंधन द्वारा नाराज सांसदों के साथ व्यवहार किया गया उससे माननीय नाराज हो गए.वही कार्यक्रम का बहिष्कार करने वाले सांसदों के बारे में राज्यपाल राम नाइक से पूछा गया तो उन्होंने ने कहा की उन्हें मामले की जानकारी नहीं है.

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)

Comments
Loading...