इलाहाबाद में तिहरे हत्याकांड से फैली सनसनी

0 19

इलाहाबाद — संगमनगरी इलाहाबाद में सोमवार को तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। पिता के साथ उसकी बेटी और नातिन  की गला रेतकर निर्गम हत्या की गई है। इस खौफनाक वारदात  की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच जुट गई है।

Related News
1 of 810

मिली जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र में आज एक बुजुर्ग मोहम्मद यूनुस (70 वर्ष), उनकी बेटी सलमा (28) और सलमा की बेटी आईना नौस (5 ) वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं घर में इनके शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह हत्या कल रात की बताई जा रही है।उधर ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। पुलिस इस हत्या तथा इसके कारण जानने के प्रयास में लगी है।

बता दें कि मूल रूप से मऊ निवासी मोहम्मद यूनुस अपनी बेटियों तथा बेटे के साथ रहते थे। मृतक का बेटा मोबाइल की दुकान चलाता है। इस हत्या के मामले में उनके दामाद उस्मान पर भी संदेह जताया जा रहा है। किरायेदारी के विवाद पर भी जांच की जा रही है। इनकी दूसरी बेटी शहनाज भी इनके साथ रहती है।

Comments
Loading...