पति करने जा रहा था दूसरी शादी, पुलिस लेकर गेस्ट हाउस पहुंची पत्नी

0 12

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा व्यक्ति पत्नी होते हुए भी दूसरी शादी करने जा रहा था। वहीं दूल्हे की पहली पत्नी एसपी का आदेश लेकर पुलिस के साथ मैरिज हॉल पहुंच गई।

Related News
1 of 810

दूल्हे की पत्नी को देखकर लोगों के होश उड़ गए। मामला थाना असोथर के कुसुम्भी गांव का है, जहां महेन्द्र सिंह परिहार अपनी बेटी की शादी की तैयारी में थे जिसकी आज बारात आनी थी। राधानगर के एक मैरिज हॉल में बारात के स्वागत और खानपान की व्यवस्था थी, लेकिन उनके होश उड़ गए जब दूल्हे की पहली पत्नी एसपी का ऑर्डर लेकर पुलिस के साथ मैरिज हॉल पहुंच गई। दूल्हे की पहली पत्नी को देखकर सन्नाटा पसर गया और बारात आने के पहले ही सारे रिश्तेदार धीरे-धीरे खिसक गए।

वहीं पंकज की पत्नी होने का दावा कर रही महिला का कहना है कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। वह मायके में थी तभी पता चला कि उसका पति पंकज अपनी दूसरी शादी राधानगर में एक मैरिज हॉल में चोरी से कर रहा है। रमा अपने परिजनों के साथ एसपी से मिली और पुलिस कप्तान ने सदर कोतवाल को कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पहली पत्नी के बावजूद शादी करने का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है, तथ्य सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-नीतेश श्रीवास्तव,फतेहपुर)

Comments
Loading...