शर्मनाकः कांस्टेबल ने किया महिला सिपाही का रेप, FIR दर्ज

0 953

राजधानी के होटल में एक महिला सिपाही के साथ रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला सिपाही ने पुलिस के ही एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

फिलहाल पीडिता के पति की तहरीर पर FIR दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला, उसका पति और बलात्कार का आरोपी, तीनों ही पुलिस में सिपाही पद पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें..यूपीः लंबे समय से एक जगह जमे 19 ARTO का तबादला, देखें लिस्ट…

महिला सिपाही के पति ने की शिकायत

बता दें कि मामला बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर थान इलाके का है। पीडित महिला सिपाही भोजपुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी पटना में ही बिहार पुलिस के लिए चल रहे सिपाही बहाली में लगी हुई है। सिपाही पति की पोस्टिंग दूसरे जिले में है। दुष्कर्म का आरोपी सिपाही राजीव कुमार की तैनाती सहरसा में है।

राजीव और महिला सिपाही एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। सोमवार को राजीव पटना आया था। उसने राजीव नगर थाना इलाके में एक होटल में कमरा लिया। इसके बाद उसने महिला को मिलने के लिए कॉल कर बुलाया।

Related News
1 of 837

होटल में बुलाकर किया रेप…

वहीं ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला सिपाही राजीव से मिलने के लिए होटल पहुंची। बातचीत के बाद दोनों होटल के कमरे में चले गए। दूसरी तरफ सिपाही पति भी अचानक से पटना आ गया। उसने अपनी पत्नी को खोजा और वो नहीं मिली। इसके बाद जब उसे कुछ लिंक मिला तो तलाश करते हुए वो होटल पहुंचा। इसके बाद सारा मामला सामने आया। पति ने राजीव नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

आरोपी गिरफ्तार जांच में जुटी पुलिस

राजीव पर आरोप लगाते हुए पति ने लिखा कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर होटल ले गया और वहीं पर उसका बलात्कार किया। तत्काल राजीव नगर थाना की पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें..पत्नी को गैर मर्द संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने उठाया खौकनाक कदम…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...