हरदोई में बेरहम ससुराल वालों ने नवविवाहिता को जिंदा फूंका

0 23

हरदोई — जनपद में महिलाओं के हो रही आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम ही नही ले रही है।दहेज में 3 लाख रुपये न मिलने के कारण बेरहम ससुराल वालो ने नवविवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।चीख पुकार की आवाजें सुनकर आस पड़ोसियो ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कन्थरी गाँव का है।जहां रहने वाले सौरभ मिश्रा की शादी लगभग 10 माह पूर्व रीता मिश्रा के साथ हुई थी।देहज में 3 लाख रुपये मांग पूरी नहीं होने पर बेरहम ससुराल पक्ष वालो ने मिट्टी का तेल छिडक कर उसको जिंदा फूंकने का प्रयास किया।

Related News
1 of 810

वही युवती की चीख पुकार की आवाज सुनकर पूरे गाँव मे सनसनी फैल गयी जिसके बाद आस-पास के पड़ोसियो ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना उनके परिजनों को दी।उधर रीता की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसको लखनऊ रिफर कर दिया है।

(रिपोेर्ट-सुनील अर्कवंशी,हरदोई)

 

Comments
Loading...